Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रीय देहदान दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का सम्मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय देहदान दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का सम्मान
विज्ञापन
  • मानवता की मिसाल: राष्ट्रीय देहदान दिवस पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का सम्मान

कमल सिंह लोधा

एबीएन सेंट्रल डेस्क (भोपाल)। आज राष्ट्रीय देहदान दिवस के गरिमामयी अवसर पर भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल के मानव रचना विभाग में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के उन अनुयायियों के परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मानवता की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देहदान जैसा महान संकल्प पूर्ण किया है।

सम्मान और सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन द्वारा देहदान करने वाले पुण्यात्माओं के परिवारों को सर्व सम्मान प्रमाण पत्र भेंट किए गए। इसके साथ ही, पीपुल्स हॉस्पिटल प्रशासन ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए इन परिवारों को अस्पताल में भविष्य में इलाज हेतु विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा भी की है।

इन पुण्यात्माओं ने किया देहदान

संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाज कल्याण के लिए अपनी देह समर्पित करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं: 

  • स्वर्गीय रजनी दासी 
  • स्वर्गीय फूलचंद दास
  • मनमोहन दास
  • कृष्ण मोहन सक्सेना जी
  • व अन्य सेवाभावी अनुयायी।

समाज के लिए प्रेरणा

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंगदान और देहदान सबसे बड़ा दान है, जो मृत्यु के पश्चात भी कई लोगों को नया जीवन या चिकित्सा शिक्षा में शोध का अवसर प्रदान करता है। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी जिस प्रकार सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और मानवतावादी कार्यों में अग्रणी रहते हैं, वह काबिले तारीफ है।
हम सभी इन देहदान कर्ताओं के परिवारों के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। उनके इस त्याग को समाज सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,016