Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

लौहपुरुष की 75वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लौहपुरुष की 75वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मोदी ने सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। 

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देशवासियों में उन्होंने (सरदार पटेल) जो राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत की, वह विकसित भारत के लिए ऊर्जा का स्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका एक सशक्त और सक्षम भारत के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।  

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को लौहपुरुष के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र अविभाजित और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,205