Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता
विज्ञापन
  • नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- पार्टी को और मजबूत करेंगे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को संगठनात्मक स्तर पर अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) नियुक्त किया है। इस फैसले की घोषणा पार्टी की पार्लियामेंट्री कमिटी ने की। 

नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को मजबूती देने और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को धार देने के तौर पर देखा जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में नितिन नबीन को एक युवा, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता बताया।

 उन्होंने लिखा कि नितिन नबीन के पास संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है और बिहार में विधायक तथा कई कार्यकाल तक मंत्री रहने के दौरान उनका रिकॉर्ड सराहनीय रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन ने हमेशा लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम किया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नितिन नबीन अपने विनम्र स्वभाव और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने उन्हें नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 54,573