Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गोवा में झारखंड के तीन युवकों की दम घुटने से मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोवा में झारखंड के तीन युवकों की दम घुटने से मौत
विज्ञापन

रात के अंधेरे में आग का कहर, झारखंड के तीन युवकों की मौत, दम घुटने से गयी जान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गोवा के एक नाइट क्लब में शुक्रवार देर रात हुए भीषण आगजनी हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत हो गयी। इस घटना में कुल 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 

मृतकों में रांची फतेहपुर के दो सगे भाई 24 वर्षीय प्रदीप महतो और 22 वर्षीय विनोद महतो, पिता धनेश्वर महतो, तथा खूंटी जिले के कर्रा, गोविंदपुर निवासी 22 वर्षीय मोहित मुंडा, पिता एतवा मुंडा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाइट क्लब में अचानक गैस सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैल गयी। 

कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब धुएं से भर गया और अफरा-तफरी मच गयी। लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सीमित निकास मार्ग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गये। विनोद महतो की मौत दम घुटने से हुई, जबकि प्रदीप और मोहित समेत कई लोग आग की लपटों में झुलस गये। 

हादसे की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,737