- कौन सी थी वो कार जिसमें राष्ट्रपति पुतिन को बैठाकर ले गए पीएम मोदी
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय महत्वपूर्ण भारत यात्रा को लेकर राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को दर्शाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपने खास दोस्त पुतिन का गर्मजोशी से व्यक्तिगत स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी टोयोटा फॉर्च्यूनर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने साथ बैठाकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। कड़ी सुरक्षा के बीच रेड कारपेट पर पुतिन आए तो अपने दोस्त पीएम मोदी को देखते ही पहले हाथ मिलाया और फिर गले लग गए। के ये दो शक्तिशाली देशों की ऐसी जुगलबंदी थी कि दुनिया में सिहरन फैलाने के लिए काफी थी।
गर्मजोशी से भरी इस मुलाकात के बाद, दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से आगे के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी से मिलने के बाद पुतिन ने भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद पुतिन के स्वागत में एयरपोर्ट पर ही नृत्य संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसे देख पुतीन मुस्कुराए और फिर दोनों एक ही गाड़ी में चल दिए।