Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

माल ढुलाई के मामले में रेलवे का नया रिकॉर्ड

माल ढुलाई के मामले में रेलवे का नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

माल ढुलाई में रेलवे ने पार किया 1 बिलियन टन का आंकड़ा, जानें किन सेक्टरों का रहा सबसे बड़ा योगदान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस समय रेलवे प्रतिदिन लगभग 4.4 मिलियन टन माल ढो रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती लोडिंग न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती का भी संकेत देती है। 

भारतीय रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 नवंबर तक रेलवे की फ्रेट लोडिंग 1,020 मिलियन टन के पार पहुंच गयी है। यह आंकड़ा बताते हैं कि देश में औद्योगिक गतिविधियां, उत्पादन और ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय रेलवे प्रतिदिन लगभग 4.4 मिलियन टन माल ढो रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती लोडिंग न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता को दशार्ती है, बल्कि अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती का भी संकेत देती है। 

माल ढुलाई में सबसे बड़ा योगदान कोयले का रहा है। इस वर्ष कोयले की लोडिंग 505 मिलियन टन तक पहुंच गई, जो कुल फ्रेट का करीब आधा है। इसके बाद लोहा अयस्क 115 मिलियन टन, सीमेंट 92 मिलियन टन, कंटेनर ट्रैफिक 59 मिलियन टन और स्टील से जुड़े उत्पाद 47 मिलियन टन दर्ज किये गये। उर्वरक, खनिज तेल, खाद्यान्न और अन्य वस्तुएं भी माल ढुलाई बढ़ाने में लगातार योगदान दे रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,472