Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आयुष मंडप बना आकर्षण का केंद्र

आयुष मंडप बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष मंडप बना आकर्षण का केंद्र

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपना मंडप स्थापित किया है जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आयुष मंडप देश की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को प्रदर्शित कर रहा है। आयुष के साथ स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत थीम के अंतर्गत, आयुष संस्थान अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष मंडप लोगों को खास तौर पर खाद्य-आधारित प्रदर्शनियाँ, निःशुल्क परामर्श और डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर आकर्षित कर रही है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने रागी नाचोस और मुडगा सूप प्रीमिक्स जैसी वस्तुओं के माध्यम से आयुर्वेद-आधारित पोषण का प्रदर्शन किया है। मंडप में बच्चों, युवाओं और परिवारों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के गतिविधियों को भी आयोजित किया जा रहा है। जैसे बच्चों के लिए चित्रकला, स्वास्थ्य आधारित खेल और फोटो बूथ भी लगाया गया हैं। 

यहां आगंतुकों के लिए नि शुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुष औषधियां भी दी जा रही हैं। इस मंडप में केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद गुड़हल की चाय और पंचमुट्टी कांजी जैसे खाद्य उत्पादों के माध्यम से निवारक पोषण का प्रदर्शन कर रही है, जो स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद हैं। मंडप की बहु-प्रणाली प्रदर्शनी, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आकर्षक गतिविधियाँ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं और आयुष परंपराओं में निहित समग्र और निवारक स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ा रही हैं। 

आगंतुकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, स्वास्थ्य-आधारित खेल और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। गौरतलब है कि भारत मंडपम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू हुआ है और आगामी 27 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,659