Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर थाने में धमाका से आठ की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर थाने में धमाका से आठ की मौत
विज्ञापन

चूक या आतंकी घटना... नौगाम में कैसे हुआ ब्लास्ट? विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गये।

धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े एक दर्जन से अधिक वाहन जल गये। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज सात किलोमीटर दूर राजबाग, पुराना सचिवालय, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। 

बताया जाता है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हाल ही में जब्त किये गये विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की सैंपलिंग करते समय ये धमाका हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट और एनपीएस था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,480