Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में चोरी
विज्ञापन

बंद थे सीसीटीवी कैमरे, ट्रेन में सुरक्षा पर सवाल 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (जोधपुर)। बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में चोरी की बड़ी वारदात हो गयी। करीब बीस लाख रुपये का माल चोरी हो गया, जिसमें नगदी के साथ सोने के जेवर, हीरे और मोबाइल शामिल है। जिस एसी कोच में चोरी हुई, उसमें सीसीटीवी बंद था। यह ट्रेन बुधवार सुबह जोधपुर पहुंची। 

रेलवे पुलिस ने बताया कि ट्रेन में चोरी की घटना पाली से लूणी के बीच हुई। मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित यात्री ने बताया कि नकदी, जेवर, मोबाइल आदि एक बैग में थे। यह बैग पाली स्टेशन तक उनके पास था। 

पाली से लूणी के बीच में चोरी हो गया। चोरी का पता लगने के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के बारे में टीसी से पूछा तो जवाब मिला-ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। यात्रियों का कहना है कि कोच में एक व्यक्ति बैठा था, जिसने पहले खुद को कोच अटेंडेंट बताया। बाद में यात्री बताया जबकि उसके पास जनरल टिकट था। 

मुंबई से जोधपुर शादी में आये यात्री नरेंद्र जैन ने बताया कि बैग में सोने के 12 तोला आभूषण थे। इसके अलावा 1 लाख नगदी, आईफोन और कुछ हीरे के आभूषण थे। कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। उन्होंने बताया कि पूरी घटना 15 मिनट में हो गयी। 

बैग पार होने का पता चलते ही बाहर आया, तो एक व्यक्ति जनरल टिकट के साथ वहां खड़ा था। पहले उसने बताया कि कोच का अटेंडेंट हूं। उसे जब टीसी के पास ले गया तो जनरल टिकट के साथ हूं। कोच में कोई जवान नहीं था। आरपीएफ का कोई जवान कोच में नहीं था। वहीं अटेंटेड ने कहा कि गेट लॉक थे। ऐसे में आदमी बाहर कैसे चला गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,754