Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी आब्जर्वर बने सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी आब्जर्वर बने सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत को हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर बनाया गया  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत को हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर पर बनाया गया, जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र के माध्यम से दिया। 

सुखदेव भगत ने सांसद के रूप में अपनी प्रतिभा, अपनी मेहनत और अपने परफॉर्मेंस से बहुत कम समय में राष्ट्रीय नेता एवं अच्छे वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सुखदेव भगत के कार्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को प्रभावित किया है। 

इससे पहले भी पार्टी ने सुखदेव भगत को पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया था। चंडीगढ़ के लिए नेशनल टैलेंट हंट का नोडल समन्वयक बनाया गया। बिहार विधानसभा का स्टार प्रचारक बनाया गया।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इससे पूर्व भी सांसद सुखदेव भगत को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य का एआईसीसी आब्जर्वर बनाया था और अब हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी आॅब्जर्वर बनाया है जो जिले और राज्य के कांग्रेसियों के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 73,249