Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में होगा कार्यक्रम : भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में होगा कार्यक्रम : भाजपा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि राष्ट्र गीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे के अवसर पर सात नवंबर को देशभर के प्रमुख 150 स्थानों पर सामूहिक राष्ट्र गान का आयोजन किया जायेगा। 

श्री चुघ ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी की तरफ से भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन प्रमुख स्थलों में कारगिल से लेकर अंडमान का सेलुलर जेल तक शामिल है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे उत्सव के रूप में बनाने का निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में हर जगह पर वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन होने के लिये आह्वान किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,924