Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पुरी : भगवान जगन्नाथ मंदिर का मंदिर 31 जनवरी तक मंदिर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुरी : भगवान जगन्नाथ मंदिर का मंदिर 31 जनवरी तक मंदिर
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडि़शा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर 10 जनवरी से बंद रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंदिर के सेवकों की शीर्ष संस्था छतीसा निजोग की बैठक में यह निर्णय किया गया। इस निर्णय के अनुसार यह मंदिर 31 जनवरी तक बंद रहेगा। बैठक में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों एवं जिले के अधिकारियों ने भी भाग लिया। पुरी के जिला मजिस्ट्रेट समर्थ वर्मा ने कहा, भक्तों और सेवादारों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए 10 जनवरी से 31 जनवरी तक मंदिर को बंद करने का निर्णय किया गया है। छतीसा निजोग की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। उन्होंने कहा कि 12वीं सदी के मंदिर में दैनिक अनुष्ठान परंपरा के अनुसार चुनिंदा सेवकों और पुजारियों द्वारा किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के कई कर्मचारियों के सदस्यों और सेवादारों के कोविड संक्रमित हो जाने के एक दिन बाद यह निर्णय किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,529