छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 6 लोगों की मौत
एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा सामने आया है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं।
कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी है।