Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नहीं रहे हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नहीं रहे हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा
विज्ञापन

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जाने-माने उद्योगपति और हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे। 

करीबी सूत्रों ने बताया कि उद्योग जगत में जीपी के नाम से मशहूर गोपीचंद पी हिंदुजा पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी के गोपीचंद ने मई, 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद समूह के चेयरमैन का पद संभाला था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज और पुत्री रीता हैं। 

गोपीचंद हिंदुजा ने बॉम्बे जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उनके यूनिवर्सिटी आॅफ वेस्टमिनिस्टर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,708