Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान
विज्ञापन
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला एयरबेस से बुलंद भारत का पैगाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से देश के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह पहली मौका है जब भारतीय राष्ट्रपति राफेल में सवार हुईं।

इससे पहले, 8 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति मुर्मू ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरकर इतिहास रचा था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। शाम 4 बजे वे नेस्को एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के तहत होने वाले मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री इस दौरान ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की भी अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में देश और विदेश की प्रमुख समुद्री कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें भारत को वैश्विक समुद्री व्यापार का हब बनाने की दिशा में निवेश और साझेदारी पर चर्चा होगी।

उधर, राजधानी दिल्ली में बीती रात गोलियों की गूंज ने एक बार फिर से अपराधियों की बेखौफ मौजूदगी का अहसास करा दिया। एक ओर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, तो वहीं नजफगढ़ में गैंगवार जैसी वारदात से इलाका दहल उठा।

हालांकि दोनों ही घटनाओं में कोई पुलिसकर्मी या आम नागरिक हताहत नहीं हुआ, लेकिन राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और विधायक बच्चू कड़ू के नेतृत्व में हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ अमरावती से नागपुर पहुंचे हैं। 

किसान कर्ज माफी और कृषि नीतियों में सुधार की मांग को लेकर नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,710