Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नयी दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल संग सांसद सुखदेव भगत ने की मंत्रणा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नयी दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल संग सांसद सुखदेव भगत ने की मंत्रणा
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत नई दिल्ली में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ की बैठक 

सांसद ने राजसमंद एवं ब्यावर जिला के जिला अध्यक्ष के चयन हेतु नेताओं से की चर्चा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नये जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है नामों के चयन के लिए लगाये गये पर्यवेक्षकों ने हर जिले में 6 नाम का पैनल तैयार किया है। 

इस संदर्भ में आज नयी दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इसमें लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह राजस्थान एआईसीसी आब्जर्वर सुखदेव भगत भी शामिल हुए। 

सांसद ने दो जिला राजसमंद एवं ब्यावर जिला की रिपोर्ट सौंपी। सांसद ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात व भावना जानकर पूरे पारदर्शिता तरीके से पैनल तैयार किया गया है। राहुल गांधी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नयी ऊर्जा देने की कोशिश की जा रही है।

नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से राज्य में संगठन काफी मजबूत होगा। इस बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,034