Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

योग्यता और मापदंड के आधार पर किया जायेगा जिला अध्यक्ष का चयन : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
योग्यता और मापदंड के आधार पर किया जायेगा जिला अध्यक्ष का चयन : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

सांसद राजस्थान में तीसरे दिन कई प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ राजस्थान। राजस्थान दौरा के तीसरे दिन लोहरदगा सांसद सह केंद्रीय पर्यवेक्षक सुखदेव भगत कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य राजस्थान के कई प्रखंडों में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की, जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आदरणीय राहुल गांधी की सोच है की जिला कांग्रेस कमेटी को ज्यादा से ज्यादा शक्ति दिया जाए। साथ ही वैसे लोगों का चयन करना है जो पार्टी के लिए समर्पित एवं सक्रिय हो। 

श्री भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करना होगा तथा पूरी तन्मयता के साथ पार्टी का काम करना होगा। 

सांसद सुखदेव भगत ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद कहा कि जो नाम सामने आये हैं हम उनका पैनल बनाकर हाई कमान को सौपेंगेऔर योग्यता और मापदंड के आधार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन किया जायेगा, जो सर्वमान्य होगा। कार्यक्रम में अन्य कांग्रेसी वक्ताओं में भी संबोधित कर पार्टी संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,383