Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

ट्रंप की शांति योजना के कायल हुए पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ट्रंप की शांति योजना के कायल हुए पीएम मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व को दर्शाता है। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ने से बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी और क्षेत्र में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। 

यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व को दशार्ता है। हम आशा करते हैं कि बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता में वृद्धि से गाजा के लोगों को राहत मिलेगी तथा स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन