Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

संघ प्रमुख ने पहलगाम जैसी हिंसक क्रांति पर रखी अपनी बात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संघ प्रमुख ने पहलगाम जैसी हिंसक क्रांति पर रखी अपनी बात
विज्ञापन
  • संघ प्रमुख ने पहलगाम हमले पर बात की, हिंसक क्रांतियों पर जताई चिंता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मोहन भागवत ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अराजकता का माहौल है। ऐसे समय में पूरी दुनिया भारत की तरफ देखती है। आशा की किरण ये है कि देश की युवा पीढ़ी में अपने देश और संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ा है। 

समाज खुद को सक्षम महसूस करता है और सरकार की पहल से खुद ही समस्याओं का निदान करने की कोशिश कर रहा है। बुद्धिजीवियों में भी अपने देश की भलाई के लिए चिंतन बढ़ रहा है।

संघ प्रमुख ने कहा कि प्रजातांत्रिक मार्गों से ही परिवर्तन आता है। हिंसा से ऊथल-पुथल आती है, लेकिन पूरी तरह से परिवर्तन नहीं हुआ। हाल के समय में विभिन्न देशों में कथित क्रांतियां हुईं, लेकिन कहीं कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हो सका। 

हमारे पड़ोसी देशों में हिंसक ऊथल-पुथल होना हमारे लिए चिंता का विषय है। हमारा पड़ोसी देशों के साथ आत्मीयता का संबंध है। इससे चिंता होती है।

पीएम मोदी ने संघ के 100 साल होने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के 100 साल पूरे होने के अवसर पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। 

लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,172