Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बेकाबू कोरोना ने बढ़ाई चिंता, केंद्रीय गृह सचिव आज करेंगे बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बेकाबू कोरोना ने बढ़ाई चिंता, केंद्रीय गृह सचिव आज करेंगे बैठक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज शाम समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। चुनाव आयोग के कार्यालय केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,822