Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में अगस्त 2027 से चलने लगेंगी बुलेट ट्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में अगस्त 2027 से चलने लगेंगी बुलेट ट्रेन
विज्ञापन

अगस्त 2027 से चलने लगेगी देश में बुलेट ट्रेन, पहले फेज में तय करेगी 50 किमी की दूरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई और अहमदाबाद के बीच 2027 में बुलेट ट्रेन चलनी शुरू हो जायेगी। इस दौरान सिर्फ 2 घंटे में ही मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा जा सकेगा। शुक्रवार रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव यह जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि सूरत के पचास किलोमीटर के सेक्शन पर पहली बुलेट ट्रेन 2027 में चलेगी। 

यह बुलेट ट्रेन का पहला फेज है जो यात्रियों के लिए खोला जायेगा। रेलमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर एक वीडियो भी शेयर की है। निर्माणाधीन मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम बहुत तेजी से हो रहा है। 

माना जा रहा है कि जिस तेजी से प्रोजेक्ट का काम चल रहा है उससे लग रहा है कि 2027 में ट्रैक पर पहली बुलेन ट्रेन दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन के चलते से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी भी सिमटकर रह करीब 2 घंटे रह जायेगी। इस ट्रेन के चलने दोनों शहरों के बीच कारोबार भी आसान हो जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,915