Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

छत्तीसगढ़ : एक करोड़ के ईनामी समेत 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ : एक करोड़ के ईनामी समेत 10 नक्सली ढेर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी मेंबर बालकृष्णा भी मारा गया है। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। 

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। 

सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में सीसी सदस्य मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण भी शामिल है, जो संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता था। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

आईजी ने की एनकाउंटर की पुष्टि 

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने ये भी बताया कि गरियाबंद में गुरुवार (11 सितंबर) सुबह से नक्सल विरोधी अभियान जारी है। सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

वहीं छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर थे और जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादियों की पंचायत मिलिशिया के सदस्यों सहित विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे। 

दंतेवाड़ा में 2 जवान घायल 

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार (11 सितंबर) को नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10।30 बजे इंद्रावती नदी पर बने सातधार पुल के पास हुई, जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन का एक दल मालेवाही थाना क्षेत्र स्थित अपने शिविर से एरिया डोमिनेशन आॅपरेशन पर निकला था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,440