एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। श्री शाह ने आज एक्स पर लिखे एक पोस्ट में श्री भागवत की अदभुत जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघसंचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
संघ के प्रचारक होने से लेकर संघ के आदरणीय सरसंघसंचालक होने तक भागवत जी ने समाज सेवा और युवकों के चरित्र निर्माण के लिए अमूल्य योगदान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ के प्रचारक से लेकर आदरणीय सरसंघचालक तक, भागवत ने के माध्यम से समाज सेवा और युवाओं के चरित्र निर्माण का अविस्मरणीय कार्य किया है।
उन्होंने आपातकाल के मुश्किल दिनों में संघ को लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बनाने में अहम भूमिका निभाई और युवाओं को संगठित करके राष्ट्र प्रथम को जीवन का संकल्प बनाने के लिए प्रेरित किया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना करता हूं।