Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सावधान : भारत में हर घंटे हो रहे हैं 55 हादसे

सावधान : भारत में हर घंटे हो रहे हैं 55 हादसे
विज्ञापन
  • युवा सबसे ज्यादा प्रभावित, 20 मौतें, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाले खुलासा

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अगर आप गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो यह खबर आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए। भारत की सड़कों पर हादसे अब एक बड़ी चिंता बन गये हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई रिपोर्ट भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023 ने बेहद चौंकाने वाले आँकड़े पेश किए हैं, जिनसे पता चलता है कि देश में हर घंटे 55 सड़क हादसे हो रहे हैं।

सबसे ज़्यादा शिकार युवा

रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें 18 से 45 साल के युवाओं की हुई हैं, जिनकी हिस्सेदारी 66.4% है। वहीं, 18 से 60 साल के कामकाजी लोगों में यह आँकड़ा 83.4% तक पहुँच गया है। यह दिखाता है कि जिन लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी होती है, वही सबसे ज़्यादा जोखिम में हैं।

क्या कहते हैं 2023 के आँकड़े?

  1. हादसों में बढ़ोतरी: 2023 में कुल सड़क हादसों की संख्या 4,80,583 तक पहुँच गई, जो 2022 के मुकाबले 4.2% ज़्यादा है। इन हादसों में 1,72,890 लोगों की मौत हुई।
  2. सड़क के प्रकार: सबसे ज़्यादा मौतें राष्ट्रीय राजमार्गों (36.5%) पर हुईं, जबकि सबसे ज़्यादा हादसे अन्य सड़कों (46.8%) पर दर्ज किए गए।
  3. राज्यवार स्थिति: तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे ज़्यादा हादसे हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा मौतें हुईं।

तेज रफ्तार और दोपहिया वाहन सबसे बड़े कारण

रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। 2023 में हुई कुल मौतों में से 68.1% मौतें तेज रफ्तार की वजह से हुईं। वहीं, वाहन श्रेणी में, लगातार तीसरे साल दोपहिया वाहन सबसे ज़्यादा हादसों और मौतों में शामिल रहे। इसके बाद कार, जीप और टैक्सी जैसे हल्के वाहन दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,500