Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हमारे देश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा विश्व : पीयूष गोयल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमारे देश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा विश्व : पीयूष गोयल
विज्ञापन

भारत कई देशों से मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत में, पीयूष गोयल बोले- दुनिया हमारे देश की ओर देख रही 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत इस समय यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली और पेरू समेत कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद से देख रही है और विकसित देश हमारे साथ व्यापार समझौते करने के इच्छुक हैं। 

पीयूष गोयल ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय दिन-रात इन समझौतों की बातचीत में जुटा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सुबह जैसे ही आॅस्ट्रेलिया और जापान के दफ्तर खुलते हैं, बातचीत शुरू हो जाती है। दोपहर में यूरोप से संवाद होता है और शाम होते ही अमेरिका के साथ चर्चा शुरू हो जाती है। इसके अलावा पेरू और चिली से भी लगातार संपर्क बना हुआ है। 

भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते  की बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, अमेरिका ने भारत में होने वाली छठे दौर की बैठक को स्थगित कर दिया है। यह बातचीत खास इसलिए है क्योंकि अमेरिका ने भारतीय सामान पर 27 अगस्त से 50 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है। अभी तक 25 प्रतिशत शुल्क लागू है। इससे भारतीय निर्यातकों पर सीधा असर पड़ सकता है। 

यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच भी मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता हो जाता है तो यूरोप के बड़े बाजारों में भारतीय सामान को और बेहतर पहुंच मिलेगी। इसी तरह, चिली और पेरू जैसे लैटिन अमेरिकी देशों के साथ व्यापार समझौते भारत के लिए नए अवसर खोल सकते हैं। 

गोयल दिल्ली में उद्यमी और व्यापारिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान एक मजबूत और भरोसेमंद कारोबारी साझेदार के रूप में हो रही है। दुनिया के देश चाहते हैं कि भारत के साथ लंबे समय तक टिकाऊ व्यापार संबंध बनें। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत के किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को वैश्विक बाजार में नई ताकत मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,768