Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की सड़क निर्माण शीघ्र कराने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की सड़क निर्माण शीघ्र कराने की मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मेरे लोकसभा क्षेत्र रांची के ईचागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे देवलटांड़ में जैन धर्मावलंबियों के भगवान आदिनाथ का अति प्राचीन मंदिर स्थित है। लगभग 3000 वर्ष पुराने इस मंदिर तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। 

इसे लेकर मैंने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लगभग 3 वर्ष पूर्व यहां सड़क निर्माण का आग्रह किया था। मेरे आग्रह के आलोक में उन्होंने सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 2.1 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। 

इसके लिए राशि भी झारखंड सरकार के संबंधित विभाग को भेज दी गई। दुर्भाग्यवश उपरोक्त सड़क का निर्माण आजतक नहीं हो पाया। आज भी श्रद्धालुओं को उपरोक्त पवित्र स्थल तक जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। 

पुन: नयी दिल्ली में मुलाकात कर मैंने मंत्री जी को पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मामले की जांच का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,314