Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 327
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पीएम ने जानकारी पटनायक के स्वास्थ्य का हाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम ने जानकारी पटनायक के स्वास्थ्य का हाल
विज्ञापन

मोदी ने पटनायक के स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री पटनायक का भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी ने आज श्री पटनायक से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने श्री पटनायक को कुछ समय आराम करने और उनसे मिलने के लिए जल्द ही दिल्ली आने का सुझाव भी दिया।

गौरतलब है कि बीजद अध्यक्ष को तबीयत बिगड़ने के बाद गत रविवार शाम को भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। अभी उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

विज्ञापन