Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

खुफिया एजेंसी के अधिकारियों संग अमित शाह ने की उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खुफिया एजेंसी के अधिकारियों संग अमित शाह ने की उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश में मौजूदा खतरे और उभरती सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल बैठक की है। इस बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ और भी खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस हाई लेवल बैठक में सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों, सशस्त्र बलों के खुफिया विंग, राजस्व, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बता दें कि यूपी, पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा चिंता पंजाब को लेकर के हैं। पंजाब की सीमा पाकिस्तान बॉर्डर से लगती है। पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में विस्फोट भी हुआ था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया था।
विज्ञापन