Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ट्रंप मामले में गोल मटोल जवाब दे रहे पीएम मोदी : राहुल-प्रियंका

ट्रंप मामले में गोल मटोल जवाब दे रहे पीएम मोदी : राहुल-प्रियंका
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सैन्य कार्रवाई रोकने के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोल मोल जवाब दे रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि यदि सच बोल दिया तो श्री ट्रम्प पूरी सच्चाई सामने रख देंगे। उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि श्री ट्रम्प के मामले में श्री मोदी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। 

श्री मोदी जानते हैं कि यदि श्री ट्रम्प को लेकर कुछ बोलेंगे तो व्यापार समझौते में वह मनमानी पर उतर आयेंगे इसलिए इस संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री गोल मोल जवाब दे रहे हैं। श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया।

ये सबको मालूम है क्या हुआ है और प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया, तो ट्रम्प खुलकर बोलेंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे, इसलिए प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। ट्रम्प बार-बार एक ही बात को इसलिए दोहरा रहे हैं, क्योंकि वो व्यापार समझौते में श्री मोदी को दबायेंगे। 

आप देखना कैसा व्यापार समझौता होता है। श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री गोल-मोल बातें कर रहे हैं। श्री मोदी साफ कहें कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,145