Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गरीब रथ : बोगी में धुआं देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गरीब रथ : बोगी में धुआं देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री
विज्ञापन

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। दिल्ली से रांची जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12878) में सवार यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से कूद गए।

यह हादसा गाजियाबाद और खुर्जा के बीच हुआ। ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से अपने सामान के साथ कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी है। टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने कोच की जांच की।

इस दौरान लगभग 35 मिनट तक डरे और सहमे यात्री पटरी के किनारे खड़े रहे। कोच में आई खराबी को ठीक कर लिया गया जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन में बैठे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,589