Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भूकंप के झटके से हिली उत्तराखंड की धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भूकंप के झटके से हिली उत्तराखंड की धरती
विज्ञापन

भारत के इस राज्य में भूकंप के झटकों से दहशत, धरती कांपी, लोग घरों से बाहर निकले 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिÞले में मंगलवार, 8 जुलाई को भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर आए इस भूकंप की पुष्टि राज्य के आपदा कंट्रोल रूम और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र दोनों ने की है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गयी और इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। 

अचानक हिले धरती के कदम, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले 

भूकंप के झटके कुछ ही क्षणों के लिए महसूस हुए, लेकिन इतने थे कि कई लोग डर के मारे घरों और इमारतों से बाहर निकल आये। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की और कई जगहों से छोटे स्तर की कंपन की रिपोर्ट मिली। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,594