Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

केन्या प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ पीएम मोदी ने किया आत्मीय संवाद

केन्या प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ पीएम मोदी ने किया आत्मीय संवाद
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्या प्रवास के दौरान नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ आत्मीय संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दुनिया भर में रह रहे भारतवंशियों के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को इनके साथ भी साझा किया। आतंकवाद को लेकर भारत के जीरो टॉलरेंस की स्पष्ट नीति और अटूट प्रतिबद्धता से इन्हें अवगत कराया। 

प्रधानमंत्री के नये भारत के लक्ष्य और दृष्टिकोण को रेखांकित किया और भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा और उपलब्धियों से इन्हें अवगत कराया। भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और इसके उभरते वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला। #विकसितभारत2047 सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि दुनियाभर में रह रहे हर भारतीय का संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के लिए इनसे भी सहयोग का आग्रह किया।   

कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह स्पष्ट दिखा कि भारत से इनका जुड़ाव और जड़ें, दोनों ही भावनात्मक रूप से मजबूत हैं।  
इस संवाद कार्यक्रम ने केन्या में भारतीय समुदाय के भारत के साथ स्थायी सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को भी जीवंतता प्रदान की। मौके पर केन्या में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त सुशील प्रसाद, उच्चायोग के अधिकारी, केन्या में प्रतिष्ठित भारतीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,646