Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बुर्का पहन नेहा को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया राखी बंधवाने वाला तौफीक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुर्का पहन नेहा को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया राखी बंधवाने वाला तौफीक
विज्ञापन
  • तौफीक बुर्का पहनकर नेहा को 5वीं मंजिल से दिया धक्का, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात 
  • दिल्ली के ज्योति नगर में तौफीक नामक युवक ने नेहा को छत से नीचे फेंक दिया। नेहा की अस्पताल में मौत हो गयी। नेहा के पिता ने तौफीक पर बुर्का पहनकर घर में घुसने का आरोप लगाया है। 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में तौफीक नाम के एक युवक ने नेहा नाम की लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। यह घटना पांचवीं मंजिल पर हुई। नेहा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। नेहा के पिता ने आरोप लगाया है कि तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा था और उसने उनके साथ भी हाथापाई की। 

परिवार का कहना है कि नेहा पहले तौफीक को राखी बांधती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद तौफीक उसे परेशान कर रहा था और धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद का रहने वाला आरोपी तौफीक फिलहाल फरार है। 

नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था 

पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। नेहा के पिता ने बताया कि तौफीक बुर्का पहनकर आया था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें धक्का दे दिया और फिर नेहा को भी धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गयी। इस घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है। नेहा की बहन ने बताया कि तौफीक पिछले एक महीने से नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था। 

तीनों बहनें तौफीक को राखी बांधती थीं 

नेहा की बहन ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद बताया कि तौफीक उनके घर आया था। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों बहनें उसे राखी बांधती थीं। नेहा ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि तौफीक उसे परेशान कर रहा है। नेहा की बहन ने कहा, एक महीने से तौफीक मेरी बहन को परेशान कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था। मेरी बहन ने मना कर दिया। वो ऐसा करेगा हमने सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,407