Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घाघरा : प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर प्रखण्ड प्रशासन ने वाहनों को रोक लोगों को वैक्सीन लगवाया

घाघरा : प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर प्रखण्ड प्रशासन ने वाहनों को रोक लोगों को वैक्सीन लगवाया
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर प्रखण्ड प्रशासन ने रविवार को वाहनों को रोक बिना वैक्सीन लिए लोगों को वैक्सीन लगवाया।इस क्रम में बीडीओ विष्णु देव कच्छप, प्रभारी थानेदार सूरज रजक के अलावे पदाधिकारियों ने मोटरसाइकिल टेंपो सहित कई वाहनों को रोक रोक कर कोरोना टीका का सर्टिफिकेट चेक किया। सही नहीं मिलने पर तत्काल लोगों को वैक्सीन दिलाई। इस दौरान 70 लोगों ने वैक्सीन लिया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रत्येक दिन अब टेंपो-बाइक सहित विभिन्न वाहनों में चलने वाले लोगों से कोरोना डोज का सर्टिफिकेट जांच किया जाएगा। नहीं होने पर तत्काल वैक्सीन दिलाई जाएगी। यह प्रक्रिया लगातार पांच दिनों तक चलेगी, जिसके बाद से वैक्सीन नहीं लिए हुए लोगों से चालान भी काटते हुए वैक्सीन दिलाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग वैक्सीन लें। कोरोना फिर से तेजी पकड़ रहा है। आप वैक्सीन लेकर अपने परिवार से लेकर गांव को कोरोना से मुक्त रखें। मौके पर बीडीओ विष्णु देव कच्छप, थानेदार सूरज रजक, उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा, एसआई प्रवीण महतो, राजस्व उप निरीक्षक सुशील टोप्पो सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.