Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाया "नदी महोत्सव कार्यक्रम"

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाया "नदी महोत्सव कार्यक्रम"
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला (झारखंड) प्रखण्ड घाघरा स्थित मसरिया बांध में आज दिनांक 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को "नदी महोत्सव कार्यक्रम" के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वनाथ खिल्लर के निर्देशानुसार बच्चों को पीछे स्थित मसरिया बांध पर भ्रमण कराया गया। जिसमें बच्चों को नदी की उपयोगिता के साथ-साथ जल के महत्व, जल संचय तथा भविष्य में होने वाले जल संकट के बारे में उन्हें भलीभांति अवगत कराया गया। इसके साथ ही बच्चों ने प्रकृति की गोद में स्थित भव्य मसारिया पहाड़ और आए हुए विदेशी साइबेरियन पक्षियों का भी निरीक्षण किया तथा अन्य पर्यटकों के साथ प्रकृति की सुंदरता का भी आनंद लिया। मौके पर मसरिया बांध स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूजन, गंगा आरती, साफ-सफाई और भजन गायन कार्यक्रम भी किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य के साथ समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,057