केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरे यात्रियों में दो की मौत, एक अब भी लापता
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। पवित्र यात्रा पर निकले श्रद्धालु उस वक्त हादसे का शिकार हो गये जब गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच स्थित जंगल चट्टी में अचानक संतुलन बिगड़ने से कुछ यात्री गहरी खाई में गिर गये। यह घटना बुधवार, 18 जून की सुबह करीब 12 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे की जगह और स्थिति
पोल नंबर 153 के पास जंगल चट्टी के इलाके में यात्रियों का एक समूह हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य में जुटी डीडीआरएफ की टीम और पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।
अब तक की स्थिति
- 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो चुकी है।
- 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिनमें से एक को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक इलाज के लिए गौरीकुंड भेजा गया है।
- 1 व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम खाई के भीतर उतरकर सर्च आॅपरेशन में जुटी है।
कैसे हो रहा रेस्क्यू?
रेस्क्यू टीम खाई में उतरकर बेहद कठिन और जोखिम भरे हालात में खोजबीन कर रही है। एक घायल को कंडी (पर्वतीय इलाकों में प्रयोग होने वाला स्ट्रेचर) के जरिए बाहर निकाला गया है। फिलहाल इलाके में मौसम सामान्य है, जिससे रेस्क्यू में थोड़ी राहत मिली है।
यात्रियों के लिए अलर्ट
इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है, खासकर संकरे और फिसलन भरे रास्तों पर।