Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आठ जून को चार घंटे बंद रहेगी यूपीआई सर्विस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आठ जून को चार घंटे बंद रहेगी यूपीआई सर्विस
विज्ञापन
  • UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन UPI सेवाएं रहेंगी बंद
  • नहीं हो पाएगा कोई डिजिटल ट्रांजैक्शन

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक की UPI सेवाएं और कुछ डिजिटल सुविधाएं 8 जून 2025 को चार घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस अस्थायी बंदी का कारण सिस्टम अपग्रेड है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
कब बंद रहेंगी सेवाएं?

बैंक ने जानकारी दी है कि यह मेंटेनेंस 8 जून को सुबह 2:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान:

  • HDFC बैंक के सेविंग्स और करंट अकाउंट से जुड़ी UPI सेवाएं काम नहीं करेंगी।
  • RuPay क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले UPI पेमेंट भी प्रभावित होंगे।
  • मोबाइल ऐप और थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm) से ट्रांजैक्शन संभव नहीं होंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,728