Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कल होगी नीति आयोग की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल होगी नीति आयोग की बैठक
विज्ञापन

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक दिल्ली में आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल  

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक होगी। नीति आयोगी की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली स्थित भारत मंडप में होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीइओ शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कल ही दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। नीति आयोग के अनुसार, इस बार बैठक का मुख्य विष्य विकसित भारत के लिए विकसित राज्य है। इसका मकसद यह है कि भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में राज्य कैसे अहम भूमिका निभा सकते हैं, इस पर चर्चा की जाये। 

बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर खास जोर रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों को मौजूदा विकास से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के रास्तों से अवगत कराएगी। बैठक में देशभर में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थायी रोजगार बढ़ाने के उपायों पर भी बात की जायेगी।  

सभी मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने सुझाव और योजनाएं साझा करेंगे। इसके साथ ही वे अपनी-अपनी राज्यों की जरूरतों और मांगों को भी सामने रखेंगे। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,029