Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोना का खतरा फिर लौट आया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना का खतरा फिर लौट आया
विज्ञापन

दिल्लीवासी हो जायें अलर्ट 

राज्यों में तेजी से बढ़े नये केस, सतर्क रहने की अपील 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुछ वक्त की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस का डर लौट आया है। खासतौर पर एशियाई देशों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है और अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। हाल ही में सामने आयी हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में फिलहाल 254 एक्टिव केस दर्ज किये गये हैं। इन मामलों में बढ़ोत्तरी ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट मोड पर ला दिया है। 

दिल्ली-गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले नये संक्रमित 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना की आहट सुनाई देने लगी है। 22 मई को गुरुग्राम में तीन एक्टिव केस पाये गये हैं, जिनमें से एक 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। बाकी दो संक्रमितों में एक बुजुर्ग और एक 28 वर्षीय युवक फरीदाबाद से है। फरीदाबाद का युवक एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है और उसकी कोई यात्रा की जानकारी नहीं मिली है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। 

फरीदाबाद में मिला जेएल.1 वेरिएंट का केस 

फरीदाबाद में मिले मरीज में कोरोना का नई वेरिएंट जेएन.1 पाया गया है। इस युवक को लक्षण महसूस होने पर पास के क्लीनिक में दिखाया गया और फिर जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। 

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ायी सतर्कता 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नये मामलों की ट्रैवल और मेडिकल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो हाल ही में उन जगहों से लौटे हैं जहां कोविड फिर से सक्रिय हो चुका है। हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है। 

लक्षणों को हल्के में न लें 

डॉक्टरों और हेल्थ डिपार्टमेंट की सख्त हिदायत है कि अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट करें। ऐसे मामलों में देरी और लापरवाही दूसरों के लिए खतरा बन सकती है। 

क्या रखें सावधानियां

  • भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें 
  • मास्क का इस्तेमाल करें, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर 
  • हाथों की सफाई का ध्यान रखें 
  • स्वस्थ खानपान अपनायें 
  • हल्के लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर करायें
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,741