Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भारतीय सेना ने तबाह किये पाकिस्तान के आतंकी लॉन्चपैड्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय सेना ने तबाह किये पाकिस्तान के आतंकी लॉन्चपैड्स
विज्ञापन
  • भारतीय सेना का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी लॉन्चपैड्स तबाह

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलों का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। एक्शन मोड में आई सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के कई आतंकी लॉन्चपैड्स मिट्टी में मिला दिए हैं। प्लान बनाकर इन्हें एक ही झटके में ढेर किया गया। अब सेना द्वारा इनका एक वीडियो जारी किया गया है। यह कार्रवाई 8 और 9 मई की रात को की गई, जिसमें आतंक के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार ये आतंकी लॉन्चपैड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों और आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा चलाए जा रहे थे। इन अड्डों से भारत में आतंकी घुसपैठ और हमलों की साजिश रची जा रही थी। सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवाद के ढांचे को गहरा झटका दिया है।

पाकिस्तान सेना और आतंकी संगठनों के जरिए आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, वहीं भारत का फोकस केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करने पर है। भारतीय सेना की ये कार्रवाई न केवल सख्त संदेश है, बल्कि यह सीमा पार बैठे आतंकियों के लिए चेतावनी भी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,756