Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर्वोच्च पोप लियो XIV को शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर्वोच्च पोप लियो XIV को शुभकामनाएं
विज्ञापन

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कैथोलिक चर्च में पोप के नेतृत्व की सराहना करते हुए वैश्विक शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा को बढ़ावा देने में उनके गहन महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा;

मैं भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पोप के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,939