अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ायेगा तो मिलेगा जवाब : डोभाल
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कई देशों के अपने समकक्षों से बात करते हुए कहा कि भारत तनाव को नहीं बढ़ाना चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करके तनाव बढ़ायेगा तब करारा जवाब दिया जायेगा।
श्री डोभाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकवादी अड्डों पर किये गये सिंदूर अभियान से अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, सऊदी अरब और जापान सहित समेत कई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों को अवगत कराया है।