Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जम्मू-कश्मीर : नाम पूछ आतंकियों ने 30 से ज्यादा टूरिस्टों को मार दी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जम्मू-कश्मीर : नाम पूछ आतंकियों ने 30 से ज्यादा टूरिस्टों को मार दी गोली
विज्ञापन

30 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य घायल, एनआइए की टीम करेगी जांच 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ये हमला दोपहर करीब 3 बजे बैसरन घाटी में हुआ, जिसे अक्सर मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। हमले के दौरान 2-3 आतंकी पुलिस की वर्दी में आये और टूरिस्टों के ग्रुप पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 26 से लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग घायल हैं। 

आतंकियों ने अचानक गोलियां बरसायी 

बताया जा रहा है कि आतंकी पहाड़ से उतरकर सीधे टूरिस्टों के बीच पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं, और कई महिलाएं अपने परिजनों को रोते हुए खोज रही हैं। 

गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे 

हमले की खबर मिलते ही गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और इमरजेंसी बैठक बुलाई। अब अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं और वहां सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। एनआईए की टीम भी 23 अप्रैल को पहलगाम पहुंच सकती है। 

पीएम मोदी का सख्त संदेश 

प्रधानमंत्री मोदी, जो इस समय सऊदी अरब दौरे पर हैं, उन्होंने  (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा। उनका नापाक मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। 

उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि ये हमला हाल के सालों में सबसे बड़ा हमला है और आम नागरिकों को सीधे निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,542