Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत राहुल गांधी को : आचार्य प्रमोद कृष्णम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत राहुल गांधी को : आचार्य प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन
  • राहुल गांधी 15 साल से बेरोजगार, पहले उन्हें रोजगार दें : आचार्य प्रमोद कृष्णम

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वर्तमान में रोजगार की सबसे अधिक जरूरत राहुल गांधी को है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे राहुल गांधी को कोई रोजगार प्रदान करें।

पूर्व कांग्रेस नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। संभल में नवरात्रि के दौरान मौन साधना समाप्त करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की अपील की।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वर्तमान में रोजगार की सबसे अधिक जरूरत राहुल गांधी को है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे राहुल गांधी को कोई रोजगार प्रदान करें। उनकी स्थिति ऐसी हो गयी है कि वे अब किसी काम के लायक नहीं रहे। मैं राहुल गांधी से भी अनुरोध करता हूं कि वे पहले अपनी बेरोजगारी दूर करें। पिछले 15 वर्षों से वे बेरोजगार हैं और यदि यही स्थिति रही तो 2029 तक वे सड़क पर आ सकते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 150 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। उनका दावा है कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से निजी तौर पर पूछा जाए तो वे भी उनकी बात से सहमत होंगे और कहेंगे कि प्रमोद कृष्णम सही कह रहे हैं।

विपक्षी दलों के नेताओं का उल्लेख करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सभी विपक्षी नेता राहुल गांधी को अपनी सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से पूछें, सभी एक स्वर में कहेंगे कि विपक्ष की असफलता का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी ही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,633