एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं। बता दें कि लालू यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल आपरेशन हुआ है।
लालू यादव पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम को पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया। जहां उनका सफल आपरेशन हुआ है।