Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम विरोधी नहीं, केवल एक नैरेटिव : ललन सिंह

वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम विरोधी नहीं, केवल एक नैरेटिव : ललन सिंह
विज्ञापन

ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं..., संसद में बोले ललन सिंह- आज एक नैरेटिव बनाया जा रहा...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया। हालांकि विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। 

वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गयी है, जैसे बिल मुस्लिम विरोधी है... लेकिन बिल कतई मुस्लिम विरोधी नहीं है।

वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो...

ललन सिंह ने कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया है। यह कोई धार्मिक संगठन नहीं है... ट्रस्ट को मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का अधिकार है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है... आज एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। पीएम मोदी की आलोचना की जा रही है, अगर आपको उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिये उनकी तरफ।

इधर, वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, इस विधेयक में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी। इससे किसी को खतरा नहीं होगा। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा... वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसका लाभ कोई और ले रहा था उनसे जरूर हक छिनेगा और आम मुसलमान तक ये पहुंचेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,646