Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

दो अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक ला सकती है मोदी सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दो अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक ला सकती है मोदी सरकार
विज्ञापन

मोदी सरकार 2 अप्रैल को पेश कर सकती है वक्फ संशोधन विधेयक 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने विपक्ष के विरोध के बावजूद 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि यह विधेयक संविधान के अनुरूप बनाया जायेगा और किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं है। वक्फ संशोधन विधेयक दरअसल 2013 में पारित वक्फ अधिनियम में संशोधन करने के लिए लाया जा रहा है। 

अमित शाह के अनुसार, पिछली सरकार द्वारा लागू किये गये कुछ प्रावधान संविधान के अनुरूप नहीं थे, जिन्हें अब सुधारा जायेगा। यह विधेयक संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है।

विधेयक को लेकर सरकार की क्या है योजना

गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि विधेयक को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जायेगा। यदि किसी को आपत्ति है तो उनके पास अदालत जाने का विकल्प खुला रहेगा। संशोधन के बाद कानून को और अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा।

विपक्ष और समाज के कुछ वर्गों में असहमति

इस विधेयक के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। हैदराबाद में सैदाबाद की उजाले शाह ईदगाह के बाहर लोगों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। लखनऊ के ऐशबाग में भी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। कई संगठनों ने इसे धार्मिक संपत्तियों पर सरकार का हस्तक्षेप बताया है।

सरकार का पक्ष

सरकार का मानना है कि यह विधेयक देश के संवैधानिक ढांचे को मजबूत करने और वक्फ बोर्ड से जुड़े मामलों में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए लाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा और किसी समुदाय को नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,655