टीम एबीएन, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 238 मामले राजधानी दिल्ली में हैं जबकि महाराष्ट्र 167 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 78 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (62), तमिलनाडु (45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 781 हो गई है।