बंगाल में रफ्तार का कहर
- नादिया जिले में कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को मारी टक्कर; सात की मौत, आठ घायल
एबीएन हेल्थ डेस्क। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब मृतक ईद के त्योहार के लिए खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग आगामी ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मारी।
जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जो वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।