Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम ने सिलवासा में दिया मोटापा से निपटने का फिटनेस मंत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम ने सिलवासा में दिया मोटापा से निपटने का फिटनेस मंत्र
विज्ञापन

मोटापे को कैसे दे सकते हैं मात? पीएम मोदी ने सिलवासा में दिया फिटनेस मंत्र

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिलवासा में नमो अस्पताल के का उद्घाटन किया। उन्होंने 2 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मोटापे की समस्या का जिक्र किया। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानंत्री ने कहा कि 2050 तक 44 करोड़ भारतीय मोटापे के शिकार होंगे। 

प्रधानमंत्री ने इन आंकड़ों को खतरनाक बताया। मोटापे को मात देने के लिए पीएम मोदी ने लोगों को मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खाने वाले तेल में लोग 10 फीसदी की कटौती करें। जीवनशैली में बदलाव करें। अगर समय पर इस पर ध्यान नहीं गया तो भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। मोटापे की वजह से हर तीसरा व्यक्ति गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। सरकार देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलेगी। ताकि लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिल सकें। 

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने इस चुनौती से निपटने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव पर जोर दिया था। इसके साथ ही खाने में यूज होने वाले तेल में 10 फीसदी की कटौती को लेकर एक अभियान की शुरूआत किया। इसमें उन्होंने उद्योगपति आनंद महिंद्रा, ओलंपियन मनु भाकर और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत दस लोगों को चैलेंज भी दिया था। 

मोटापे की समस्या पर बात करने के साथ ही पीएम मोदी ने सिलवासा में लोगों को संबोधित करते हुए कई अन्य बातों का जिक्र किया। पीएम ने कहा- सिंगापुर कभी कुछ मछुआरों का बसाया द्वीप था। मगर, वहां के नागरिकों की कड़ी मेहनत की वजह से कम समय में एक विकसित देश बन गया। 

इसी तरह दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव भी बदल सकते हैं। लोग बदलाव ला सकते हैं और मैं इस पहल में साथ खड़ा होने के लिए तैयार हूं। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव सिर्फ एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं है। यह हमारा गौरव और विरासत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,189